धामी के सीएम बनने पर विधायक बत्रा ने बांटी मिठाई

भास्कर समाचार सेवा

रुड़की। पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने मिठाइयां बांट का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा सोच और युवा जोश के साथ तेजी के साथ आगे बढ़ेगा और आने वाले 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार प्रदेश में होगी।

महानगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पिछले 4 साल के कार्यकाल में सरकार ने विकास के नए आयामों को छुआ है। त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों और जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिला है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की कमान युवा हाथों में और अब प्रदेश का विकास पहले से अधिक रफ्तार के साथ होगा। विधायक ने कहा कि 2022 में एक बार फिर से पहले से अधिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास चुनाव में आने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है वह भाजपा सरकार की उपलब्धियों से बौखलाहट में है।

इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी, दीपक महेंदीरत्ता, सतेंद्र राणा, अभिषेक संगल, शुभम चैधरी, अशोक त्यागी, अभिषेक हरियाल, हिमाशु, अमित मेंहदीरत्ता, प्रवीण मित्तल, राहुल, निशान्त, केपी सिंह, सन्नी रघुवंशी हर्षित आदि भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
The post धामी के सीएम बनने पर विधायक बत्रा ने बांटी मिठाई appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button