कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

भाजपा सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोपविधायक पर कार्यवाही की मांग।

दैनिकभास्कर पुरोला

भाजपा विधायक पर एक महिला के लगाए गये बलात्कार के आरोप को लेकर विधायक की गिरफ्तारी,पद से त्याग पत्र देने की मांग को लेकर पुरोला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका व तत्काल विधायक की गिरप्दारी की मांग की।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार व अपराधियों व माफियों को पनपाने और का आरोप लगा विधायक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किसन रावत ने भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नही है,भाजपा विधायक पर लगे बलात्कार के संगीन आरोप के बावजूद सरकार कोई कार्यवाही न होने की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है,अभी तक किसी भी भाजपा सरकार व प्रदेश स्तर के नेता ने कार्य वाही तो दूर विधायक के बलात्कार जैसे जघन्य अपराध की निंदा तक नहीं की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिहं के नेतृत्व में बलात्कार की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जारी रखेगी।

पूतला फूंकनें वालों में कांग्रेंस व्लाक अध्यक्ष किसन सिंह रावत,जयेंद्र रावत,विहारी शाह,रमेशी देवी,रेखा नोटियाल जोशी ,सूरत सि़ह,एलमी देवी,अनूप नौटियाल,योगेंद्र सिंह,दिनेश सिंह आदि कांंग्रेंसी मौजूद। 
The post कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button