प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और पार्टी को मजबूत करने को कहा

धनौरी। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने आदेशानुसार सूबे हर एक जिले आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाये और पार्टी को मजबूत करें।

जिला हरिद्वार के समन्वयक मनोज त्रिवेदी के नेतृत्व में जिले की सभी सीटो पर जाकर पार्टी के प्रति उनकी राय जाने। इसी कड़ी में ज्वालापुर विधानसभा के कोटा मुरादनगर अम्बेडकर पार्क में एक बैठक आयोजित की गई है, जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष रईस अहमद ने संचालन किया। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। बैठक में पहँचे एसपी सिंह इंजीनियर, प्रधान नासिर अली, नत्थू सिंह, भूरा प्रधान, रवि बहादुर, रोशनलाल, भावना, अंजली, एजाज अली, अमरदीप रोशन ने बैठक को सम्बोधित करते हुये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि आगामी पंचायत चुनाव व अगले साल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाओ जिससे कॉंग्रेस पार्टी दोनो चुनाव जीत सके। साथ ही एसपी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकते हुये कहा कि हर एक कॉंग्रेस के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव हो या विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिसको अपना प्रत्याशी बनायेगी सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत करके उन्हें भारी मतों से जिताएंगे।वही युवा कॉंग्रेस के ज्वालापुर विधानसभा अध्यक्ष एजाज अली ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ होते है, इसीलिए युवा कॉंग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता सभी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से चुनाव जीताकर परचम लहरायेगें। इस मौके पर बालेश्वर सिंह, हरेंद्र सिंह, महरूफ सलमानी, राशिद रावत, फरीद अहमद, मुर्तजा, बिजेन्द्र सैनी, सुरेन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The post प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और पार्टी को मजबूत करने को कहा appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button