परिवहन विभाग के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

भास्कर समाचार सेवा

पौड़ी। परिवहन मिनिस्टर कर्मचारी संघ के आव्हान पर बुधवार को  भी पूर्ण रूप से  परिवहन विभाग में विभागों में कार्यालय में कार्य बहिष्कार किया गया। पौड़ी में भी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया गया। 

कार्य बहिष्कार के चलते कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों का कहना है कि समय से पदोन्नति न होने के कारण मजबूरन कार्य बहिष्कार करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आगे उग्र आंदोनल को हमे बाध्य होना पड़ेगा। काम काज ठप होने की वजह से कार्यालय में आये लोगों का भी कोई काम नहीं हो सका। धरना प्रदर्शन में गजपाल सिंह, धनवीर दनोसी, संरक्षक नरेंद्र सिंह भंडारी, विक्रम सिंह भंडारी, विनीता बिष्ट, सुधीर रमोला, मीरा रावत तथा विजेंद्र राणा मौजूद रहे।
The post परिवहन विभाग के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button