देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ कई तीर्थ पुरोहितो का त्यागपत्र

आज भी जोरदार प्रदर्शन, बोर्ड वापस ले सरकार। 

रूद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन आज भारी बारिश मे भी जारी रहा। वही भाजपा से जुड़े कई तीर्थ पुरोहितो ने अपना त्याग पत्र दिया।  कहा की सरकार जल्द से जल्द होश मे आये और देवस्थाम बोर्ड को वापस ले। 

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा है। आज फिर अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण मे धरना दिया। वही लम्बे समय से भाजपा के सदस्य रहे कई तीर्थ पुरोहितो ने पार्टी सदस्यता से अपना त्याग पत्र दे दिया है। तीर्थ पुरोहितो ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कहा की लगातार बोर्ड का विरोध कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार चुपचाप बैठी है। कहा कि पुरोहितों के अधिकारों को छीनने का सरकार का कोई हक नहीं है। तीर्थ पुरोहितो ने कहा की यदि सरकार नही मानी तो मजबूरन आंदोलन को उग्र करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। 
The post देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ कई तीर्थ पुरोहितो का त्यागपत्र appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button