ब्रिटेन के समुद्र किनारे जेलीफिश मचा रही आतंक, बरतें यह सावधानी

लंदन (ईएमएस)। पुर्तगाली मैन ओवर नाम की जेलीफिश आजकल ब्रिटेन के समुद्र किनारे आतंक मचा रही है। ये जेलीफिश समुद्र किनारे काफी मात्रा में देखी जा रही है। इसे लेकर वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स ने वार्निंग जारी की है। हाल ही में यूके को भारी आंधी-तूफ़ान का सामना करना पड़ा। इस आंधी की वजह से ब्रिटेन के कई समुद्री तटों पर कचरे का अंबार देखने को मिल रहा है। यूके के कई कोस्ट पर इन दिनों पुर्तगाली मैन ओवर नाम की जेलीफिश भी देखी जा रही है।

ये जेलीफिश देखने में काफी खूबसूरत है। लेकिन इनकी खूबसूरती से प्रभावित होकर इनके नजदीक जाना आपकी जान को महंगा पड़ सकता है। इसे जेलीफिश की मूंछें 160 फीट तक लंबी होती हैं। और इसी में छिपा है जहर। ऐसा जहर, जिसकी एक बूंद भी आपकी जान ले सकता है। जानकारी के मुताबिक, ये जेलीफिश कोर्नवॉल के सेनन बीच और पोर्थेरस कोव में देखने को मिल रही हैं। इन्हें तैरता आतंक यानी फ्लोटिंग टेरर भी कहा जाता है। ये इतनी खतरनाक होती हैं कि अगर ये मर भी गई है, उसके बाद भी इसके जहर के संपर्क में आने से इंसान की मौत हो जाती है। द वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के मुताबिक़, ये ब्रिटेन में काफी कम मिलती हैं। लेकिन तूफ़ान के बाद ये यहां के समुद्री किनारों में काफी देखी जा रही हैं। ये जेलीफिश दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। इनकी बॉडी पर्पल रंग की होती है। साथ ही ये करीब 12 फीट तक बड़ी होती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक हैं इनकी मूछें।

इस जेलीफिश की मूंछ अरीब 160 फ़ीट तक लंबी हो सकती है। इसी में छिपा होता है सारा जहर। हालांकि, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि असल में इस जीव को जेलीफिश नहीं कहा जा सकता है। ये एक तरह के जानवर, जिसे ज़ूइड्स कहते हैं, ये इक्कठे होने पर ऐसा बन जाता है। ये अलग अलग रहने पर जीवित नहीं रह पाते। इसलिए जिंदा रहने के लिए ये एक साथ एक जानवर बन जाते हैं। मालूम हो ‎कि दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें से कुछ दिखने में इतने खूबसूरत होते हैं कि इंसान इनके पास जाने से खुद को रोक नहीं पाता।
The post ब्रिटेन के समुद्र किनारे जेलीफिश मचा रही आतंक, बरतें यह सावधानी appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button