7 महीने के निचले स्तर पर नए केस, एक्टिव मामले सिर्फ ढाई लाख

नई दिल्ली । कोरोना के मामले में भारत की स्थिति लागातार बेहतर होती जा रही है। एक तरफ रोजाना सामने आने वाले नए मामले कम हो रहे हैं, वहीं बड़े पैमामने पर वैक्सीन की खुराक भी लोगों को दी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुतबाकि, बीते 24 घंटे में सिर्फ 18 के करीब नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अभी तक देश के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वैक्सीन की 91.54 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। आंकड़ों पर ध्यान दें तो बीते 24 घंटे में 18,364 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जो कि बीते 209 दिनों में सबसे कम है। इसके अलावा एक्टिव केस में भी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल देश में सिर्फ 0.75 प्रतिशत एक्टिव केस हैं, जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। 

आपको बता दें कि आज देश में 2,52,902 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। देश में 97.93 यानी करीब 98 प्रतिशत की दर से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 29,639 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे स्वस्थ हो चुके हैं। यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। कोरोना पॉजिटिव होने वाले मरीजों की साप्ताहिक संख्या में भी कमी देखी गई है। बीते 102 दिनों में यह लगातार तीन प्रतिशत से कम है। इस सप्ताह महज 1.66 प्रतिशत की दर से लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। रोजाना पॉजिटिव होने का दर कल 1.61 प्रतिशत रहा है। आपको यह भी बता दें कि अभी तक देश में 57.53 करोड़ सैंपल की जांच की गई है।
The post 7 महीने के निचले स्तर पर नए केस, एक्टिव मामले सिर्फ ढाई लाख appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button