धर्म और राष्ट्र के लिए मर मिटने वाले ही भगवान के अंशावतार होते हैं-यति नरसिंहानंद सरस्वती

गाजियाबाद/गोविंद पुरम स्थित प्रीतम फार्म में अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के तत्वाधान में पिछले 1300 से ज्यादा वर्षों तक विदेशी आक्रमणकारियों से लड़ने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए “तर्पण-एक महाश्राद्ध” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिये हवन यज्ञ और दीपदान का आयोजन किया गया।उसके बाद ओज और वीर रस के कवि सम्मेलन का आयोजन आरम्भ किया गया।कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि षडयंत्र करके राष्ट्रविरोधियों ने इतिहास को दूषित करके हमारी पीढियो को बलिदान,संघर्ष और सत्य से दूर कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महन्त आदित्यनाथ जी अमर बलिदानियों की गौरव गाथा अगली पीढ़ी तक पहुचाने के लिये कृत संकल्पित हैं और इसके लिये इतिहास की पुस्तकों में आवश्यक परिवर्तन करने की तैयारी कर रहे हैं।आज के कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रविन्द्र शुक्ला जी ने इन महान प्रयासों के लिये मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी को साधुवाद देते हुये कहा कि केवल राज्य स्तर पर यह परिवर्तन काफी नहीं है।इसके केंद्रीय सरकार को गम्भीर पहल करनी पड़ेगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि दुनिया मे जो कौम अपने धर्म और राष्ट्र के लिये बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को भुला देती हैं, समय उस कौम को मिटा देता है।वास्तव में देश और धर्म के लिये प्राण देने वाले अमर बलिदानी ही भगवान के अंशावतार होते हैं।इनकी उपेक्षा ही भगवान की उपेक्षा है और अपने भगवान की उपेक्षा करने वाली कौम की रक्षा कोई नहीं कर सकता।कार्यक्रम में यति माँ चेतनानंद सरस्वती जी, अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी जी के परिवार वाले, अजीत पाल त्यागी विधायक, बसंत त्यागी जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुनीश त्यागी जी, संतोष रंजन राय जी, राजेंद्र त्यागी पार्षद, एस एन राय जी, नीरज त्यागी भाजपा नेता, आदि विशिष्ट समाजसेवी और धर्म के लिये कार्य करने वालो का सम्मान किया गया। मंच का संचालन डा उदिता त्यागी जी व अक्षय त्यागी मोरटा ने किया मुकेश त्यागी गल्हैता, संजय बहेङी, नीरज त्यागी अध्यक्ष, पंकज त्यागी नीटू त्यागी मोरटा प्रमोद त्यागी पूर्व पार्षद मोरटा, एड लोकेश त्यागी, एड रविन्द्र त्यागी, चौ धनवीर जी,अजय दिनकर पुर जी मुकेश त्यागी, राकेश त्यागी, आदि उपस्थित रहे ।

The post धर्म और राष्ट्र के लिए मर मिटने वाले ही भगवान के अंशावतार होते हैं-यति नरसिंहानंद सरस्वती appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button