लखनऊ : जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने बनाएं अप्राकृतिक संबंध, जब किया विरोध तो दिया तलाक

लखनऊ में दहेज लोभी परिवारों ने दो महिलाओं को तीन तलाक देकर कर घर से निकाल दिया। वहीं एक महिला को तलाक देने की धमकी देते हुए बुरी तरह से पीटा। इसमें से एक परिवार ने बहू का शारीरिक शोषण का विरोध करने पर तलाक दिया। वहीं अन्य दो परिवारों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को प्रताड़ित किया। तीनों पीड़िताओं ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तीनों मामले दर्ज कर जांच कर रही है।

जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने बनाएं अप्राकृतिक संबंध, विरोध पर दिया तलाकऐशबाग निवासी एक महिला का आरोप है कि उसका 25 मार्च 2019 को निकाह हुआ था। ससुराल वालों ने शादी के बाद ही अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार घर से निकालने की कोशिश की। विरोध पर पति अप्राकृतिक संबंध बनाते। वहीं जेठ ने शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। गर्भवती होने पर मारपीट की। जिससे गर्भपात हो गया। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर छह सितम्बर 2021 को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला थाना में पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

दहेज न मिलने पर नहीं कराया इलाज, तीन बार हुआ गर्भपातइटौंजा में एक दहेज लोभी पति ने दहेज की मांग न पूरी होने पर पत्नी के गर्भवती होने पर इलाज नहीं कराया। नतीजा उसका तीन बार गर्भपात हुआ। पीड़िता के मुताबिक उसकी 10 मई 2016 में सीतापुर के जुनैद से निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

दहेज के लिए दो पत्नियों को दिया तलाक, तीसरे को भी दे रहा धमकीहुसैनाबाद निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का मकुदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि चार दिसंबर 2020 को मुंबई के अब्दुल रहमान से निकाह हुआ था। रहमान शादी के बाद से दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। साथ ही कई-कई दिन भूखा कमरे में बंद कर देते। महिला का आरोप है कि पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और तलाक नहीं देने पर वायरल करने की धमकी दी। रहमान पहले भी इसी तरह अपनी दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। जो शादी के बाद पता चला।
The post लखनऊ : जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने बनाएं अप्राकृतिक संबंध, जब किया विरोध तो दिया तलाक appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button