Aaj Ka Mausam : ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘गुलाब’ का अलर्ट, पढ़े ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 26-09-2021, Mausam Ki Jankaari: भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके कारण दोनों प्रदेशों के अलावा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अनुसार उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव गहरा हो गया है, जो आगे एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग द्वारा इस चक्रवात को ‘गुलाब’ नाम दिया गया है। विभाग ने जानकारी दी है कि यह चक्रवात दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।

चक्रवात की आशंका के मद्देनजर बंगाल सहित ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी तैयारी चल रही है। आईएमडी की मानें तो अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना है। यह पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और 26 सितंबर की शाम तक कलिंगपट्टनम के आसपास विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों को पार कर सकता है। 

इन राज्यों में भी दिखेगा चक्रवात का असर

मौसम बंगाल की खाड़ी में बन रही चक्रवाती संरचना का असर कई राज्यों में देखे जाने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि रविवार से कई राज्यों में बारिश होगी। अगले पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 28 सितंबर के तक ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बारश हो सकती है।

राजस्थान में भी मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में राजस्थान के ऊपर बने मानसून तंत्र के चलते बारिश की गतिविधियों में फिर से तेजी की संभावना है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों के लिए करीब आधा दर्जन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
The post Aaj Ka Mausam : ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘गुलाब’ का अलर्ट, पढ़े ताजा अपडेट appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button