विपक्ष के तंज का ‘विकास’ से देता हूं जवाब: आर्य

काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने साढ़े सात करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

भास्कर समाचार सेवा

बाजपुर। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने विधानसभा क्षेत्र के 7 करोड़ 50 लाख की लागत से किए गए 44 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत योजनाओं के 27 सीसी मार्ग निर्माण शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत 8 योजनाएं सीसी मार्ग 29.18 लागत से बैत खेड़ी, राजपुरा नंबर 1 भजूबानगला गंगापुर, ग्राम कनोरी सीसी मार्ग, हरसान थापाकनगला, उझानी जंगल, गजरौला, 116.73 लागत से विकास कार्य किए गए। लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 सीसी मार्गों का निर्माण किया गया।

परिवहन कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे बाजपुर की तस्वीर बदलने के लिए जी जान से सेवक बनकर विकास कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। शहर से लेकर विकास कार्यों की किरण ग्रामीणों के हर चूल्हे तक पहुंचाने का मेरा लक्ष्य रहा है। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र को हाईटेक बनाने के लिए विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जा रही है। इसी तर्ज पर विकास कार्य आगे भी चलते रहेंगे। विपक्षी लोग मेरे बारे में हमेशा तंज कसते रहते हैं, लेकिन मैं उनको जुबान की बजाय विकास कार्य कर जवाब देता हूं। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर पहले स्थान पर होगा। अगले सत्र में नर्सिंग कॉलेज शुरू कर दिया जाएगा।

इस मौके पर गुरप्रीत सिंह रिंपी, डीके जोशी, पवन शर्मा, रजनीत सिंह सोनू, शेर मोहम्मद शेरी, विरेंद्र बिष्ट, गोपाल कोछड़, नितिन बिष्ट, आशु शुक्ला, नवदीप सिंह कांग आदि मौजूद थे।
The post विपक्ष के तंज का ‘विकास’ से देता हूं जवाब: आर्य appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button