IPL 2021 : एक दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है रोहित और धोनी का प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से शुरू होना है। इस सीजन के दूसरे चरण का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होना है।रविवार को होने वाले इस हाई वोल्टेज मैच में लीग के दो सबसे सफल कप्तान, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने होंगे।दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के IPL करियर की तुलना करते हैं। 

शानदार रहा है रोहित का IPL करियर

रोहित IPL में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक 207 मैचों में 31.49 की औसत के साथ 5,480 रन बनाए हैं। वह लीग में अब तक एक शतक और 40 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 का रहा है।रोहित की कप्तानी में MI ने पांच IPL खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीते हैं।धोनी

ऐसा रहा है धोनी का IPL करियर

धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक CSK और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम से कुल 211 मैचों में 40.25 की औसत और 136.64 की स्ट्राइक रेट से 4,669 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 23 अर्धशतक भी लगाए हैं।वह लीग में सबसे अधिक (211) मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।फिलहाल धोनी लीग में आठवें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।आंकड़े

रोहित, धोनी ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए 4,000 से अधिक रन बनाए हैं

IPL में धोनी ने CSK की ओर से 181 मैचों में 41.78 की औसत से 4,095 रन बनाए हैं। वह सुरेश रैना (4,650) के बाद CSK की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने CSK के लिए 21 अर्धशतक भी लगाए हैं।रोहित ने MI के लिए सबसे अधिक 4,310 रन बनाए हैं। MI के लिए उन्होंने एक शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं।आमने-सामने

एक दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है रोहित और धोनी का प्रदर्शन

CSK के लिए धोनी, MI के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 36 मैचों में MI के खिलाफ 33.95 की औसत से 679 रन बनाए हैं। इन मैचों में वह 11 बार नाबाद लौटे हैं।दूसरी ओर रोहित, CSK के खिलाफ MI के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।रोहित ने CSK के विरुद्ध सात अर्धशतक की मदद से 752 रन बनाए हैं।कप्तानी

100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी

मैच जीतने के मामले में धोनी IPL के सबसे सफल कप्तान हैं।वह 100 से अधिक मैच (115) जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी ने सबसे अधिक मैचों (195) में भी कप्तानी की है।वह एक फ्रेंचाइजी के साथ 100 जीत (CSK: 110) हासिल करने वाले एकमात्र कप्तान भी बने रहे।दूसरी तरफ रोहित ने 123 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 74 में उनकी टीम जीती है।
The post IPL 2021 : एक दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है रोहित और धोनी का प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button