आप में गए करन शेरा ने की घर वापसी

काशीपुर। आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा काशीपुर आप को छोड़कर वापस भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा पदाधिकारियों ने शेरा का फूलमाला व कमल के फूल का पटका पहनाकर स्वागत किया ।

कुछ दिन पूर्व भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए करन सिंह शेरा ने पुन: घर वापसी की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का झूठ फैला रही है। मैं अपनी गलती को मानकर पुनः भाजपा कार्यकर्ता बनना चाहता था। भाजपा में कार्यकर्ताओं का जो मान-सम्मान है, वह किसी भी पार्टी में नहीं हो सकता। अब मैं अपने परिवार में आ गया हूं। आगे और मेहनत से कार्य करूंगा और भाजपा को विधानसभा जिताने के लिए कार्य करता रहूंगा। —
The post आप में गए करन शेरा ने की घर वापसी appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button