यूपीः महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, रिवॉल्वर लहराकर बनाई थी इंस्टाग्राम पर वीडियो

यूपी के आगरा की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा (Priyanka Mishra) का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। प्रियंका ने वर्दी में ‘रिवॉल्वर’ लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाई थी, जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका को ट्रोल किया जाने लगा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसे अब मंजूर कर लिया गया है।

प्रियंका का वर्दी पहने और हाथ में रिवॉल्वर लिए वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था ‘न गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं।’

इस वीडियो की जानकारी 24 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा तक पहुंची थी और उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया था। प्रियंका मदन मोहन गेट थाने में तैनात थीं। उनके खिलाफ जांच भी बैठा दी गई थी।
The post यूपीः महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, रिवॉल्वर लहराकर बनाई थी इंस्टाग्राम पर वीडियो appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button