बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास ने भारत के लिए 15वां पदक किया पक्का, एसएल 4 क्लास के फाइनल में पहुंचे

टोक्यो । टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रमोद भगत के बाद अब नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज में भारत के लिए 15वां पदक पक्का करते हुए बैडमिंटन पुरुष एकल के एसएल4 क्लास के फाइनल में जगह बना ली है।सुहास सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतिवान को सीधे सेटों में 21-9, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सुहास से पहले प्रमोद भगत भी एसएल3 क्लास के फाइनल में पहुंचे हैं।

बता दें कि अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में बैंडमिटन में स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा नहीं कर सका है। अब प्रमोद और सुहास के पास भारत की तरफ से बैडमिंटन में पहला स्वर्ण जीतने का मौका है।

वहीं दूसरी तरफ एक अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। अब मनोज कांस्य पदक के लिए जापान के फुजिहारा से भिड़ेंगे।
The post बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास ने भारत के लिए 15वां पदक किया पक्का, एसएल 4 क्लास के फाइनल में पहुंचे appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button