भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की कार्यशाला का आयोजन
पिरान कलियर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इमलीखेड़ा स्थित स्वदेशी फार्मेसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद एव राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने बूथ स्वास्थ्य स्वयंसेवको को प्रशिक्षण कर सम्बोधित किया।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोगों को स्वास्थ्य और कोरोना की तीसरी लहर के लिए जागरूक करने और स्वास्थ्य संबंधी सहायता करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत रविवार को इमलीखेड़ा स्थित स्वदेशी फार्मेसी में विधानसभा के कलियर मंडल की राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एव सांसद विनोद सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कलियर विधानसभा के हर बूथ से दो-दो स्वयं सेवक कार्यशाला में पहुँचे। स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए विनोद सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की शुरुआत की गई हैं। इसमें आने वाली संभावित कोरोना महामारी की तीसरी लहर से लडने के लिए मंडल व बूथ लेवल तक स्वयं सेवकों की टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता जिले के हर बूथ पर किस तरह से अपने परिवार और समाज को बचाया जा सके इस उद्देश्य से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की मंडल स्वास्थ्य स्वयंसेवक टोली का कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण करवाया गया हैं। कलियर विधानसभा सभा के मंडल और बूथ के स्वास्थ्य स्वयंसेवको ने इसमें हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य, मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, सहकारी समिति के चेयरमैन अनिल पाल, जिला उपाध्यक्ष अंकित आर्य, देवेन्द्र भसीन, आदेश सैनी, विकास तिवारी, अंकित शर्मा, वीरेंद्र आर्य, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सचिन सैनी, नीलम रानी, जयभगवान सैनी, हाजी राव शराफत, अजहर प्रधान, अकरम साबरी, डॉ शहजाद, मेहताब, बृजेश सैनी, मुनीश सैनी, योगेश चौहान, सतपाल सैनी, राव सदाकत, वसीम, रहीस अल्वी, डब्बू मिस्त्री, अर्जुन कश्यप, विंपिन सैनी आदि मौजूद रहे।
The post भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की कार्यशाला का आयोजन appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.