किसानों के ऊपर लाठीचार्ज के विरोध में खट्टर सरकार का फूंका पुतला

भास्कर समाचार सेवा

बाजपुर। तीन कृषि काले कानून को लेकर हरियाणा में किसान सांकेतिक धरना कर रहे थे। खट्टर सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाईं, जिसमें दर्जनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए आक्रोशित किसानों ने भाकियू के संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर खट्टर सरकार खिलाफ हंगामा करते हुए पुतला फूंकते हुए सरकार को चेतावनी दी। भाकियू संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि तीन कृषि काले कानून को लेकर किसान सांकेतिक धरना दे रहे थे। खट्टर सरकार ने जो बर्बरता की है किसानों के साथ किसानों पर लाठियां बरसाई हैं, उससे गुलामी के दिन आज याद आ गए। उन्होंने कहा केंद्र सरकार राज्य सरकार किसानों से जनता के हित में कोई भी कार्य नहीं कर रही है। अपनी मनमानी अपनी हठधर्मिता के चलते किसानों व जनता के ऊपर जबरन कानून बनाकर थोपे जा रहे हैं। केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार के चलते जो किसानों के साथ इस सरकार द्वारा बर्बरता की गई है, उसको भुलाया नहीं जा सकता। चाहे कुछ हो जाए, जब तक तीन कृषि काले कानून को केंद्र सरकार वापस नहीं ले लेती है, तब तक किसान धरना समाप्त नहीं करेंगे। अंजाम कुछ भी हो, किसान इसकी परवाह नहीं करते।

इस मौके पर प्रताप सिंह संधू, विक्की रंधावा, मनदीप सिंह नरवाल, गुरजीत सिंह सोही, अमरजीत सिंह, परवीन कंबोज, परमजीत गोराया, राजकिशोर, रवि वरुआ, प्रिंस शहरी, गौरव नेगी आदि मौजूद थे।
The post किसानों के ऊपर लाठीचार्ज के विरोध में खट्टर सरकार का फूंका पुतला appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button