MS Dhoni New Look: नए लुक में नजर आए ‘कैप्टन कूल’, क्या आपने देखा ?

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार चर्चा का विषय है उनका नया हेयर स्टाइल. नए लुक में धोनी को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने एक बार फिर एक अलग हेयरस्टाइल ट्राई किया है धोनी ने इस बार बियर्ड का लुक भी बदल दिया है.
फैंस को पसंद आया धोनी का न्यू लुकहेयर स्टाइलिश आलीम हकीम ने शुक्रवार सुबह में इंस्टाग्राम पर माही की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिसमें उन्होंने धोनी के नए हेयर स्टाइल (MS Dhoni New Look) को हर एंगल से दिखाया है. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘Legend Dhoni’ साथ ही लिखा है कि स्पोर्ट्स डैशिंग लुक. महेंद्र सिंह धोनी अपने हेयर स्टाइल (Dhoni Hairstyle) को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं. अपने करियर के शुरुआती दिनों के दौरान चाहे लंबे भूरे बाल हो या फिर वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे बाल हटवाकर अपने प्रशंसकों को चकित करना हो. धोनी का हेयर स्टाइल हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है.
 

 

 

 
 

 
 

View this post on Instagram

 

 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

 
A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

अपने नए लुक को लेकर हमेशा एमएस धोनी (MS Dhoni) प्रशंसकों को चौंकाया है. एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के इस नए लुक को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं. क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं. फार्महाउस से जुड़ी तस्वीरें भी उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी की ओर से हमेशा ही शेयर किया जाता रहा है. बेटी के लिए सरप्राइस गिफ्ट सबसे छोटे नस्ल का घोड़ा हो या फिर अपने लिए मंगाए गए काले रंग के घोड़े को लेकर भी वह चर्चा में रहे थे और अब उनका हेयर स्टाइल और बियर्ड को लेकर चर्चा है.
आ रहे हैं कमेंटउनके हेयर स्टाइल के साथ उनकी बियर्ड को भी एक अलग लुक दिया गया है. इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी काफी हैंडसम लग रहे हैं. बॉलीवुड के कई सितारे भी उनके इस लुक को लेकर कमेंट कर रहे हैं.
 The post MS Dhoni New Look: नए लुक में नजर आए ‘कैप्टन कूल’, क्या आपने देखा ? appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button