राज कुंद्रा के गंदे धंधे में पिछले कुछ समय से अरविंद बन गया था पार्टनर, मुनाफे के बड़े भाग मे थी हिस्सेदारी

राज कुंद्रा के गंदे धंधे में पिछले कुछ समय से अरविंद पार्टनर बन गया था। राज और अरविंद अपने अपने हिस्से का काम कर रहे थे। फिल्में बनाने का जिम्मा राज का रहता था और उनको उचाईयों तक ले जाकर मुनाफ़ा बढ़ाने का काम अरविंद करता था। पोर्न फिल्मों में दर्शकों की बढ़ती संख्या अरविंद और राज फायदे को बढ़ा रही थी। सब्सक्रिप्शन पर अरविन्द की कंपनी का 40 प्रतिशत शेयर बताया जा रहा है। जिसका एक भाग अरविन्द अपनी पत्नी हर्षिता के खाते में ट्रांसफर करता था। जरूरत के मुताबिक अरविंद अपने पिता के खाते में भी समय समय पर पैसे ट्रान्सफर करता रहा है। मुंबई के क्राइम ब्रांच की जांच शुरू होने के बाद इन खातों को मार्च में होल्ड किया जा चुका है।

मॉडल्स को जाल में फांस कर बनाते थे पोर्न फिल्ममुम्बई में पांच लोगों को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। उन पर महिलाओं से जबरन पोर्न मूवीज में काम कराने का आरोप लगाया गया था। लड़कियों को मुंबई में वेब सीरीज में काम देने के नाम पर बुलाते थे। मड आईलैंड पोर्न फिल्मों की शूटिंग का अड्डा बनाया गया था। मुम्बई क्राइम ब्रांच के मुताबिक़ बहुत कम लोगों के बीच फिल्म तैयार की जाती थी। शूटिंग के दिन लास्ट में स्क्रिप्ट बदल कर लड़कियों को पोर्न फिल्म बनाने के लिये मजबूर किया जाता था। किसी भी तरह से विरोध करने पर डराया और धमकाया जाता था और अंत मे मजबूर करके पोर्न फिल्मों में धकेल दिया जाता था।

बड़ा मुनाफ़ा देख पोर्न फिल्मों में पार्टनर बना अरविंदमुम्बई पुलिस ने जिन लोगो को गिरफ्तार किया उन्होने पूछताछ में अरविन्द का नाम बताया। फिल्मों को अरविन्द श्रीवास्तव अपने ओटीटी प्लेटफार्म के जरिए प्रोमोट करता था। जानकारी के मुताबिक़ पोर्न फिल्म के हर सब्सक्रिप्शन पर 40 फीसदी अरविन्द के हिस्से आता था। इसी रकम का एक हिस्सा हर्षिता के खाते में आता था। कोरोना के लॉकडाउन में में राज कुंद्रा ने अरविन्द के साथ मिलकर पोर्न ओटीटी प्लेटफार्म का खूब प्रमोशन किया। पोर्न फिल्मों के क्लिपिंग्स को ब्राडकास्ट करने की पूरी जिम्मेदारी अरविन्द के पास रहती थी। पिछले डेढ़ साल में कोरोना काल मे राज और अरविंद का पोर्न धंधा खूब फला फूला। 
The post राज कुंद्रा के गंदे धंधे में पिछले कुछ समय से अरविंद बन गया था पार्टनर, मुनाफे के बड़े भाग मे थी हिस्सेदारी appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button