कोरोना वैक्सीनेशन : देश में लगाए गए कुल डोज की संख्या 35 करोड़ के पार, पढ़े पूरी रिपोर्ट

देश में 16 जनवरी से शुरू हुई वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक कोरोना वैक्सीन के कुल 35 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। भारत ने 169 दिनों में यह आंकड़ा पार किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि शाम 7 बजे तक के डेटा के मुताबिक अब तक 35.05 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

सिर्फ शनिवार को 57.36 लाख से ज्यादा लोग को वैक्सीनेट किया गया। इनमें 18 से 44 साल के 28.33 लाख लोगों को पहला और 3.29 लाख को दूसरा डोज दिया गया। हालांकि, कोविन पोर्टल के मुताबिक, रात 10 बजे तक 62.31 लाख लोग टीका लगवा चुके थे।

18-44 साल के लगभग 1 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस ऐज कैटेगिरी के 99.43 लाख लोग पहला डोज लगवा चुके हैं। आठ राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में यह संख्या 50 लाख से ज्यादा है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम , छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल 18 से 44 साल उम्र के 10 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा चुके हैं।

हर दिन एक करोड़ डोज लगाने का लक्ष्यसरकार का मानना है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर देर से आ सकती है। ऐसे में सभी के वैक्सीनेशन के लिए 6-8 महीने का समय है। आने वाले दिनों में सरकार का लक्ष्य हर दिन 1 करोड़ डोज लगाने का है।
The post कोरोना वैक्सीनेशन : देश में लगाए गए कुल डोज की संख्या 35 करोड़ के पार, पढ़े पूरी रिपोर्ट appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button