विदाई के बाद दुल्हन को कंधे पर लेकर दूल्हे ने पार कराई नदी, बिहार में बाढ़ की ये वायरल VIDEO

बिहार के कई जिलों में बाढ़ का पानी घूस गया है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। शादी ब्याह में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है ज‍िसमें एक दूल्हा, अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता द‍िख रहा है। यह वाकया ब‍िहार के क‍िशनगंज ज‍िले का है।

 
बाढ़ के समय शादी करने पर दूल्हे राजा को क्या क्या मशक़्क़त करनी पड़ती हैं देखिए बिहार के किशनगंज के इस विडीओ में ⁦@ndtvindia⁩ ⁦@Anurag_Dwary⁩ pic.twitter.com/lXMCL1q2qH— manish (@manishndtv) June 29, 2021
क‍िशनगंज में दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के सिंघीमारी कनकई नदी के पलसा घाट से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा जिसमें एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर लेकर नदी पार करते दिख रहा है। यह मामला शनिवार का है। प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र के लोहागाड़ा गांव से बारात पलसा गांव गया हुआ था। रविवार को वापस बारात से लौटते वक्त आधी नदी में नाव पार कर कम पानी वाले नदी की धारा पर दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे में लेकर नदी पार कर रहा था जिसका किसी ने वीडियो बना लिया।
बता दें क‍ि पलसा सीमावर्ती गांव है, उसके बाद नेपाल है जिस कारण अब तक कनकई नदी पर पुल नहीं बन पाया। कनकई नदी पार सीमावर्ती क्षेत्र का पलसा गांव है, जहां तक जाने के लिए 6 महीने नाव और 6 महीने चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है।
 

 The post विदाई के बाद दुल्हन को कंधे पर लेकर दूल्हे ने पार कराई नदी, बिहार में बाढ़ की ये वायरल VIDEO appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button