जौनपुर: होमगार्ड की नाबालिग बेटी का मिला शव, रेप के हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तालाब किनारे मासूम का शव मिला है। शिनाख्त होमगार्ड की बेटी के रूप में हुई है। वह रात से लापता थी। शव को देखकर गांव वाले काफी आक्रोशित हैं। दरअसल, कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इससे रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किशोरी का शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला। घर वाले देर रात से ही उसे ढूंढ रहे थे। सुबह कुछ लोगों ने शव होने की जानकारी दी। जाकर देखा तो उनकी बेटी का ही शव था।
रात में बरामदे में सोई थी किशोरीमंगलवार रात किशोरी बरामदे में सोई थी। रात एक बजे के आसपास पिता की नींद खुली तो देखा कि बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। घर के अन्य लोग भी वहां आ गए। आसपास ढूंढा। कहीं नहीं मिली तो गांव के लोगों ने साथ मिलकर रात भी इधर-उधर पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सुबह 5 बजे तालाब किनारे पड़ा मिला शवबुधवार सुबह पांच बजे परिजनों को पता चला कि तालाब किनारे एक शव मिला है। दौड़कर देखने पहुंचे तो उनकी बेटी का ही शव था।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंकापरिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि किसी पर भी शक नहीं जताया है, न ही दुश्मनी की ही कोई बात कही है। जल्द कार्रवाई की मांग की है।
गांव में फोर्स तैनातकिशोरी का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसे देखते हुए फोर्स लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ सीओ चोब सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
The post जौनपुर: होमगार्ड की नाबालिग बेटी का मिला शव, रेप के हत्या की आशंका appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.