किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द खाते में आने वाली है अगली किस्त, जानें किसे मिलेगा फायदा

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जुड़े 11.96करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, केंद्र सरकार बहुत जल्द किसानों के खाते में अगली किस्ता का 2000रुपया ट्रांसफर कर सकती है। देशभर के करोड़ों किसानों को 6हजार रुपए सलाना मिलते हैं, सरकार ये रकम ऑनलाइन सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको लगतार बताते रहे हैं कि कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, आज फिर हम आपको बताने जा रहे हैं कि किसान कैसे पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिसट्रेशन के दौरान लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स

रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपके पास खेती की जमीन के कागज होने चाहिए।  इसके अलावा आधार कार्ड, अपडेटेड बैंक अकाउंट, ऐड्रेस प्रूफ, खेत संबंधी जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऐसे करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।

यहां न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुल जाएगा।

नये पेज पर अपना आधार नंबर लिखे जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी देनी होती है। जैसेकि आप किस राज्य से हैं, कौनसा जिला है, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी।

इसके अलावा आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी। ये सभी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा। सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा। ये सभी जानकारी भविष्य में जानने के लिए आप सुरक्षित भी कर सकते हैं।

फोन करके भी ले सकते हैं मदद

इसके अलावा अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आए तो पीएम किसान के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। पीएम किसान का हेल्पलाइन नंबर – 011-24300606है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत 2019में हुई थी

PM kisan Samman Nidhi Yojna की शुरुआत मोदी सरकार ने 24फरवरी 2019को थी। इस स्कीम के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000रुपये तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त एक दिसंबर से 31मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है। हाल
The post किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द खाते में आने वाली है अगली किस्त, जानें किसे मिलेगा फायदा appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button