कोरोना देश में : 24 घंटे में 60,739 मिले संक्रमित, 22 राज्यों में नए केस 500 से भी कम

देश कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। शुक्रवार को 60,739 संक्रमितों की पहचान हुई, 97,779 मरीज ठीक हो गए, जबकि 1,645 ने जान गंवा दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 38,709 की कमी आई। राहत की खबर है कि बीते दिन देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 500 से भी कम नए केस आए। वहीं, 14 राज्यों में 1000 से कम संक्रमितों की पहचान हुई।

यहां 500 से भी कम नए केस आएउत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पुडुचेरी, चंडीगढ़, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, लद्दाख, सिक्किम, मिजोरम, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकाबार।

यहां 500 से ज्यादा नए केस आएमहाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, असम, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और मेघालय।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 60,739बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 97,779बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1,645अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.98 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.86 करोड़अब तक कुल मौतें: 3.85 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 7.54 लाख

11 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 11 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउनदेश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
The post कोरोना देश में : 24 घंटे में 60,739 मिले संक्रमित, 22 राज्यों में नए केस 500 से भी कम appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button