West Bengal Lockdown Update: बंगाल में 31 अगस्त तक बढ़ीं पाबंदियां, जानें ताजा गाइडलाइंस

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में कोरोना पाबंदियों को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है और रात के दौरान लागू प्रतिबंधों में ढील दी गई है। इन प्रतिबंधों की समय सीमा 15 अगस्त को समाप्त हो रही थी। राज्य सरकार ने इसके समापन से पहले ही 31 अगस्त तक के लिए एक नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि बंगाल में कोविड की स्थिति बेहतर है लेकिन तीसरी लहर का खतरा अब भी है। कुछ ढील रहेंगी जैसे कि रात में फुल लॉकडाउन की अवधि पहले रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक थी जिसे अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है।
50 पर्सेंट क्षमता के साथ खुलेंगे थिएटरवहीं सिनेमा हॉल,थिएटर, ऑडिटोरियम, स्टेडियम और स्वीमिंग पूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। पहले इन चीजों के खोलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई थी। जिसे अब सरकार ने हटा लिया है।
West Bengal extended its #COVID19 restrictions till August 31, 2021. pic.twitter.com/wmKJQZaGoG— ANI (@ANI) August 13, 2021
रात 10:30 तक खुले रह सकते हैं रेस्तरां और बारनई गाइलाइंस के मुताबिक रेस्तरां और बार रात 10:30 तक खुले रह सकते हैं. पश्चिम बंगाल में पहले बार और रेस्टोरेंट को सिर्फ तीन घंटे खोलने की इजाजत थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

 

एक घंटे ज्यादा चलेगी मेट्रोपश्चिम बंगाल में मेट्रो रेल ने शहर में अपने उत्तर-दक्षिण गलियारे पर सोमवार से शाम को सेवा के समय में एक घंटे बढ़ाने का फैसला किया है। अब आखिरी ट्रेन रात नौ बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी।
बढ़ाई गई ट्रेनों की संख्याकोलकाता मेट्रो के अधिकारियों ने यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए ट्रेनों की दैनिक संख्या 220 से बढ़ाकर 228 कर दी है और व्यस्तम समय में हर पांच मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी।
नाइट कर्फ्यू में दी गई छूटपश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण रात के समय आवाजाही पर लगाई रोक 16 अगस्त से रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी, न कि रात नौ बजे से लागू होगी।The post West Bengal Lockdown Update: बंगाल में 31 अगस्त तक बढ़ीं पाबंदियां, जानें ताजा गाइडलाइंस appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button