अखिलेश की सपा से गठबंधन कर राजभर ने टवीट किया, अबकी बार…

नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में लिए राजनीतिक दलों के बीच शह-मात का खेल जारी है।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाकर दोनों नेताओं ने रैली भी की है।

इसी दौरान बीजेपी के साथ दोस्ती का हाथ भी बढ़ाया, लेकिन, राजभर ने आखिर में सपा से गठबंधन तय कर लिया है।राजभर ने इस बात को खुद ही सार्वजनिक किया है।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की है।राजभर ने सपा के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है।उन्होंनेअखिलेश यादव के साथ उनकी मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है।

राजभर ने ट्वीट कर कहा कि ‘अबकी बार, भाजपा साफ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार है। राजभर के साथ अखिलेश की मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी ने भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि ‘वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ने वाले है। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!’ सपा के ओर से कहा गया है कि राजभर सदैव गरीब, किसान, मजदूर, दलित व पिछड़े वर्ग के लिए लड़ते आए हैं। सुभासपा ने हमेशा सामाजिक न्याय की बात कही है, चाहे फिर वह आबादी व आर्थिक आधार पर आरक्षण, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करना,प्राथमिक विद्यालय में तकनीकी शिक्षा, घरेलू बिजली बिल माफ, महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण, गरीबों को मुफ्त इलाज, कुटीर एवं लघु उद्योग से बेरोजगारों को रोजगार, प्राथमिक विद्यालय से स्नातकोत्तर तक निशुल्क शिक्षा, बिना भेदभाव के नौकरी, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराना, निशुल्क स्वास्थ्य-शिक्षा और बिजली आदि है।
The post अखिलेश की सपा से गठबंधन कर राजभर ने टवीट किया, अबकी बार… appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button