Weather Update : केरल के 11 जिलों में अलर्ट, इन राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में इन दिनों आसमान से आफत बरस रही है। केरल में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं उत्तराखंड में भी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही यूपी और बिहार जैसे राज्यों में भी बारिश के चलते किसानों के फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि जल्द ही मानसून की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि 26 अक्टूबर तक मानसून चला जाएगा।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंकामौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में फिलहाल स्थितियों बेहतर होती नजर आ रही हैं। राज्य में अब बारिश को लेकर कोई खतरा नहीं है। वहीं केरल के साथ यूपी और बिहार में अभी भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नार्थ ईस्ट में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली भी कड़क सकती हैं।

केरल के 11 जिलों में अलर्टबता दें कि केरल में बीत कई दिनों से बारिश हो रही है। वहीं राज्य में अभी भी इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इसके चलते मौसम विभाग ने केरल के 11 जिलों से येलो अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि केरल में आसमान से बरस रही आफत से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों के लापता होने की जानकारी है। स्थिति को देखते हुए राज्य में राहत और बचाव कार्य जारी है। खतरे वाले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि आम तौर पर मानसून की वापसी सितंबर के अंत तक हो जाती है। वहीं इस बार अक्टूबर में मानसून वापस लौट आया है, इसके साथ ही स्थानीय कारणों के चलते देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इस साल 6 अक्टूबर से मानसून की वापसी शुरू हुई है।
The post Weather Update : केरल के 11 जिलों में अलर्ट, इन राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button