त्योहारों से पहले महंगाई का एक और झटका : फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए नई कीमत

 दिल्ली में 899.50 रुपए और पटना में एलपीजी गैस ‎सिलेंडर 1000 रुपए के करीब

नई दिल्ली  । सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत एक बार ‎‎फिर से बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपए का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपए से बढ़कर 899.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। वहीं पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपए कम चुकाने पड़ेंगे। बता दें कि महीने के पहले दिन सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के भाव 43 रुपए बढ़ाए थे, जिसके बाद 1 अक्टूबर से दिल्ली में 19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.50 रुपए हो गई थी। सितंबर महीने की शुरुआत में ही सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी कर दी। 

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1 सितंबर को 25 रुपए बढ़ा दी गई। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपए हो गए हैं। बीते महीने 15 दिन में ही गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है। देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी ‎सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है- दिल्ली बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम बढ़कर 899.50 रुपए, कोलकाता रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपए से बढ़कर 926 रुपए, मुंबई 844.50 रुपए से 899.50 रुपए औरचेन्नई 900.50 रुपए से बढ़कर 915.50 रुपए हो गई।
The post त्योहारों से पहले महंगाई का एक और झटका : फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए नई कीमत appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button