Horoscope-22 September 2021 : जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार?

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भी ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर हर रोज सभी 12 राशियों पर होता है। इसी के कारण हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है। वहीं हर जातक की राशि कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक बुधवार wednesday, 22 सितंबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aries Daily Horoscope 22 September 2021 आज का मेष राशिफललंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत करने वाला समय है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।

Taurus Daily Horoscope 22 September 2021 आज का वृषभ राशिफलकार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप केवल सोचे ही नहीं उसका क्रियांवयन भी करें।

Gemini Daily Horoscope 22 September 2021 आज का मिथुन राशिफलअपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। शांति से फैसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है।

Cancer Daily Horoscope 22 September 2021 आज का कर्क राशिफलसमय कम है काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव।

Leo Daily Horoscope 22 September 2021 आज का सिंह राशिफलआजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शांति से विचार करके ही कोई निर्णय लें।

Virgo Daily Horoscope 22 September 2021 आज का कन्या राशिफलउन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

Libra Daily Horoscope 22 September 2021 आज का तुला राशिफलअपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। यात्रा से लाभ संभव है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। उचित होगा कि समय पर कार्य करना सीखें।

Scorpio Daily Horoscope 22 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफलवर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। इष्ट आराधना सहायक होगी। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Sagittarius Daily Horoscope 22 September 2021 आज का धनु राशिफलपूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

Capricorn Daily Horoscope 22 September 2021 आज का मकर राशिफलव्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। स्वस्थ रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

Aquarius Daily Horoscope 22 September 2021 आज का कुंभ राशिफलआप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ गया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

Pisces Daily Horoscope 22 September 2021 आज का मीन राशिफलधनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाए चल रही है।
The post Horoscope-22 September 2021 : जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार? appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button