जब बुर्का पहन महिलाओं के वॉर्ड में जा घुसा डॉक्टर का ड्राइवर, जाने फिर क्या हुआ…

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। कानपुर देहात के सरकारी अस्पताल में एक युवक बुर्का पहनकर महिलाओं के वार्ड में जा पहुंचा। जब वहां मौजूद महिलाओं को शक हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ और बाद में पुलिस तक मामला पहुंच गया। पकड़ा गया शख्स कोई और नहीं बल्कि महिला डॉक्टर का ड्राइवर था।

कानपुर देहात के अकबरपुर सीएचसी हास्पिटल की डॉक्टर गजाला का ड्राइवर रईस बुर्का पहनकर हॉस्पिटल के महिला वॉर्ड में घुस गया। वहां पर एक महिला ने उसे देखा तो शक हुआ और बाद में खुलासा हुआ कि वो महिला नहीं बल्कि पुरुष है। अस्पताल की नर्स और महिलाओं ने इसे पकड़ा और पीटना शुरू किया। फिर पुलिस को काल किया गया। बाद में उसे पकड़ लिया। इस शख्स ने सिर्फ महिलाओं के कपड़े और बुर्का ही नहीं पहना था, बल्कि उसने महिलाओं के अंडरगारमेंट्स भी पहने हुए थे।

क्या दलील दी आरोपी ने

पकड़े जाने पर रईस ने कहा कि वह लेडीज बाथरूम देखना चाहता था, इसलिए बुर्का पहना था। वह डॉक्टर गजाला की गाड़ी चलाता है। हालांकि, पुलिस का ये भी कहना है कि शख्स के परिजनों का कहना है कि वह दिमागी रूप से पूरी तरह ठीक नहीं है, इसलिए ऐसा हो सकता है। जांच जारी है।
The post जब बुर्का पहन महिलाओं के वॉर्ड में जा घुसा डॉक्टर का ड्राइवर, जाने फिर क्या हुआ… appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button