हाथ में रिवाल्वर लेकर महिला कांस्टेबल ने बनाया वीडियो, इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट वायरल होने के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई, देखें VIDEO

आगरा की एक महिला कांस्टेबल ने वर्दी पहनकर और कमर में रिवॉल्वर लगाकर वीडियो बनाया। वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते हुए एसएसपी मुनिराज तक पहुंच गया। उन्होंने इसे वर्दी का अपमान मानते हुए वीडियो बनाने वाली कांस्टेबल प्रिंयका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ दीक्षा सिंह को महिला कांस्टेबल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए।
दरअसल, प्रियंका मिश्रा आगरा में एमएम गेट में तैनात है। उसे वहां पर लिखा-पढ़ी (मुंशी) का काम दिया गया था। प्रियंका को इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने का शौक है। 21 अगस्त को भी उसने कार्यालय में ही बैठ कर सेल्फी मोड में एक वीडियो बनाया और उसे इंस्ट्राग्राम पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो कुछ देर में ही वायरल हो गया। इसके बाद उसने कई और वीडियो बनाए।

सोशल मीडिया पर कांस्टेबल प्रियंका का अकाउंट।
क्या है वीडियो में…जिस वीडियो पर प्रिंयका को लाइन हाजिर किया गया। उसमें फिल्मी डॉयलाग पर कमर में रिवॉल्वर लगाकर एक्टिंग की है। इसमें बैकग्राउंड में डॉयलाग बोला जा रहा है… हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है? यह हम तुम्हें दिखाते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और न गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखवाते हैं। हमारे यहां पांच-पांच साल के बच्चे भी कट्टा चलाते हैं…।
#Agra : वर्दी में वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा पर कार्रवाई, SSP आगरा ने किया लाइन हाजिर(Disclaimer: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है) pic.twitter.com/KWz5bSM25L— Hindustan (@Live_Hindustan) August 25, 2021
रिवॉल्वर के मालिक की लगाया जा रहा पताप्रियंका शर्मा को पुलिस की तरफ से रिवॉल्वर अलॉट नहीं है। वीडियो बनाते समय उसने कमर में रिवॉल्वर लगा रखी है। फिलहाल, इस बात की जांच की जा रही है कि यह रिवॉल्वर किस पुलिसकर्मी की है। जानकारी के बाद रिवॉल्वर मालिक पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
इंस्ट्राग्राम पर और भी हैं वीडियोप्रियंका मिश्रा ने अपना रिवॉल्वर के साथ वाला वीडियो तो डिलीट कर दिया है पर अभी भी उसके अकाउंट पर उसके वर्दी और सिविल ड्रेस में तमाम वीडियो मौजूद हैं। प्रिंयका पर कार्रवाई के बाद उसके अकाउंट में फॉलोअर भी लगातार बढ़ रहे हैं।The post हाथ में रिवाल्वर लेकर महिला कांस्टेबल ने बनाया वीडियो, इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट वायरल होने के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई, देखें VIDEO appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button