स्वतंत्रता दिवस पर सी0पी0 नोयडा आलोक सिंह समेत चार शूरवीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

लखनऊ. कहावत है परिश्रम कभी बेकार नहीं होता। और लगन एवं निष्ठा के साथ दायित्वों के प्रति सजग रहने वाले व्यक्ति पर सदैव ईश्वर की कृपा रहती है। ऐसे ही एक उदाहरण हैं नोयडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह। प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट को प्रणाली सर्वाधिक सार्थक गति देने वाले ए0डी0जी0 रैंक के आई0पी0एस0 15 अगस्त को सेवा में रहकर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पदक से पुरूस्कृत किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में कमिश्नरेट प्रणाली के तहत सबसे अधिक और अच्छा कार्य करने वाले श्री सिंह राज्य के एक मात्र पुलिस कमिश्नर हैं। जिन्हें 15 अगस्त को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित कर सरकार उनकी हौंसला अफजाही करेगी।

श्री सिंह नोयडा में जहां एक ओर अपराधों पर नियंत्रण करने में कामयाब रहे, वहीं जिले में करीब 10 नए थानों को सृजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ईमानदार छवि एवं स्वभाव से मृदुभाषी श्री सिंह एक दबंग पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। यही नहीं वह एक उदार व्यक्तित्व के भी धनी है। जिले के पुलिस कप्तान से लेकर ए0डी0जी0 तक के सफर में उन्होंने ऐसे सैकड़ों असहाय एवं गरीब लोगों को न केवल न्याय दिलाने में दिलचस्पी ली बल्कि असहाय लोगों को पुलिस की मदद से उन्हें घर तक पहुंचाने में भी व्यक्तिगत रुचि दिखायी।

श्री सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह ने अभी हाल ही में नोयडा पुलिस लाइंस स्थित सरकारी घरों में रहने वाली पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों की पत्नियों को रोजगार दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में दिन-रात एक कर अपनेपन का एहसास कराया।

सूत्रों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर घोषित अवार्ड्स पाने वालों में पुलिस महकमें के चार शूरवीर शामिल हैं। इनमें नोयडा के सी0पी0 आलोक सिंह सहित एस0पी, सी0बी0 सी0आई0डी0 गीता सिंह, उपनिरीक्षक वाजिद खान एवं प्लाटून कमांडर जगत नारायण मिश्रा को उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पी0पी0एम0 अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, 15 अगस्त के अवसर पर यह अवॉर्ड पूरे देश के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाता है।
The post स्वतंत्रता दिवस पर सी0पी0 नोयडा आलोक सिंह समेत चार शूरवीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button