पर्यावरणविद आकाश वशिष्ठ गंगा समिति गौतम बुध नगर के सदस्य मनोनीत

नोएडा/ देश के जाने-माने पर्यावरणविद् अकाश वशिष्ठ को जिला गंगा समिति  गौतम बुध नगर का सदस्य मनोनीत किया गया है ।यह जानकारी गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी एल वाई सुहास ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि  गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों में पर्यावरणीय प्रदूषण की रोकथाम नियंत्रण एवं उपशमन करके इसकी प्राकृतिक मूल स्थिति में लाए जाने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति का गठन किया गया है। यह समिति केंद्र सरकार  के गंगा संरक्षण मंत्रालय के आदेश पर गठित की गई है। उन्होंने बताया कि इस समिति में 9 पदेन सदस्य और 8 नामित सदस्य गण है।
The post पर्यावरणविद आकाश वशिष्ठ गंगा समिति गौतम बुध नगर के सदस्य मनोनीत appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button