यूपी चुनाव के पहले कानपुर में पोस्टर वार, पार्टियों की होलडिंग्स में जनता से हो रहे नए-नए वादे

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कानपुर में फिर से पोस्टर वार शुरू हो गया है। पार्टियां होर्डिंग, बैनर और पोस्टर के जरिए अभी से लोगों को लुभाने में जुट गए हैं। तो कुछ दूसरे राज्यों के नारों को लाकर मुद्दा बनाना चाहते हैं। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के अलावा आप पार्टी ने भी तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं ईद नजदीक आते ही होर्डिंग और पोस्टर वार और तेज होने वाली है। शहर में सैकड़ों जगहों पर हजारों की संख्या में पोस्टर, होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं।

आप पार्टी ने भी जगह-जगह लगाए पोस्टर और बैनर।

चर्चाओं में आ रहीं होर्डिंगदूसरी पार्टियों पर तंज कसते हुए कानपुर में बीते दिनों एक और होर्डिंग लगाई गई, जिसमें लिखा गया था चंदा चोरों से सावधान। ये होर्डिंग अयोध्या में जमीन घोटाले के खुलासे के बाद लगाया गया। सोशल मीडिया पर ये काफी तेजी से वायरल हुआ। आनन-फानन नगर निगम ने इस होर्डिंग को उतार दिया। वहीं सपा ने शहर के कई क्षेत्रों में बंगाल की तर्ज पर खेला होबे के होर्डिंग लगवाए। चंद घंटों बाद इसे भी उतार दिया गया।आप दे रही फ्री सुविधा का वादायूपी में विधानसभा में चुनाव लड़ने के एलान के बाद कानपुर में शुरू हुई पोस्टर वार में आप पार्टी भी कूद गई है। दिल्ली की तरह फ्री बिजली, पानी, दवाई और पढ़ाई देने के वादे के साथ होर्डिंग लगाई गई हैं। वहीं कांग्रेस भी शहर की समस्याओं को लेकर जनहित के मुद्दों पर होर्डिंग लगवा रही है। पानी की समस्या को लेकर जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई हैं।

बंगाल का नारा अब यूपी में चलाएगी सपा।

पार्टी ऑफिस में बर्थडे की धूमचुनाव नजदीक आते ही दावेदारों के ऑफिस में लोगों को रिझाने के लिए रोजाना केक काटे जा रहे हैं। इसमें दर्जनों लोगों की भीड़ भी एकत्रित की जा रही है। जिस व्यक्ति का जन्मदिन होता है उसे फूल मालाओं से लादा जा रहा है। विधायक के पीआरओ और समर्थक फेसबुक और अन्य माध्यमों से किस डेट में किस व्यक्ति का बर्थडे है, पूरी लिस्ट तैयार कर रहे हैं। बथर्ड वाले दिन धूमधाम से जन्मदिन मनाते हैं और फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड करते हैं।

भाजपा फिलहाल अभी दूरपोस्टर वॉर में फिलहाल भाजपा की होर्डिंग बेहद कम नजर आ रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी में मंथन के बाद ये तय किया जाएगा कि चुनाव किन मुद्दों पर लड़ना है। इसके बाद तेजी से शहर में होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे।

कानपुर में ऐसी होर्डिंग के जरिए भी पार्टियों को घेरा जा रहा।

दावेदार भी नहीं पीछेहोर्डिंग-पोस्टर वार में पार्टी पदाधिकारी के बाद वे लोग सक्रिय हैं, जो चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। होर्डिंग में नाम के नीचे पद के साथ ही विधानसभा की संख्या और क्षेत्र का नाम भी लिख रहे हैं।

अवैध लगाई जा रहीं होर्डिंगकानपुर नगर निगम ने बीते एक साल में अवैध होर्डिंग, पोस्टर और बैनर को लेकर लगातार अभियान छेड़ रखा है। लेकिन बावजूद इसके शहर को होर्डिंग से पाट दिया गया है। पार्टियों की होर्डिंग और बैनर हटाने में नगर निगम भी कार्रवाई करने से पीछे हट रहा है।
The post यूपी चुनाव के पहले कानपुर में पोस्टर वार, पार्टियों की होलडिंग्स में जनता से हो रहे नए-नए वादे appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button