UP में अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे बाजार, योगी सरकार ने घटाया नाइट कर्फ्यू का समय

उत्तर प्रदेश में बाजार अब रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। नाइट कर्फ्यू रात 9 की बजाए अब 10 बजे से शुरू होकर सुबह 6 बजे तक रहेगा। यानी, कर्फ्यू में एक घंटे की राहत मिली है। हालांकि, वीकेंड कर्फ्यू (शनिवार-रविवार) में ढील नहीं दी है। यह पहले की तरह ही लागू रहेगा। प्रदेश में कोरोना के कम होते केस के बाद रविवार को टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने यह फैसला लिया है।

20 लाख कारोबारियों को होगा फायदालखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 20 लाख रिटेल कारोबारियों को फायदा होगा। क्योंकि, शाम के वक्त अच्छा रिस्पांस मिलता है। लखनऊ, वाराणसी, नोएडा, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा जैसे बड़े शहरों में शाम के वक्त ही लोग खरीददारी करने निकलते हैं।

21 जून से खुले हैं मॉल और रेस्टोरेंटयूपी सरकार ने 21 जून से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और मॉल को 50% क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही पार्क, स्ट्रीट फूड खोलने की भी अनुमति 21 जून से दे दी गई थी।

शादी में 25 मेहमान, शव यात्रा में 20 को ही इजाजतहालांकि, अभी सरकार ने शादी समारोह और अन्य आयोजनों में लोगों की संख्या नहीं बढ़ाई है। कार्यक्रमों में एक समय में अधिकतम 25 लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे। उन्हें दो गज की दूरी, सैनिटाइजर जैसे बचाव के इंतजाम का पालन करना होगा। वहीं, शव यात्रा में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।

प्रदेश में 6 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट, 3 करोड़ को लग चुके हैं टीकेप्रदेश में 24 घंटे में 2.40 लाख कोविड सैंपल की जांच की गई। इसमें 125 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में प्रदेश में 1,594 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 83 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 6 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। पिछले दिनों में 29 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। अब तक 3 करोड़ 71 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।
The post UP में अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे बाजार, योगी सरकार ने घटाया नाइट कर्फ्यू का समय appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button