किशोरी से सामूहिक दुस्कर्म, गर्भवती होने पर खिला दी गर्भपात की दवाएं, तबियत बिगड़ने पर परिजनों को हुई जानकारी

कानपुर।

साढ थानाक्षेत्र के एक गांव में सगे भाइयों ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर महीनों उससे दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवाएं खिला दी। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई तब परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। किशोरी के पिता की तहरीर पर साढ़ थाने में दोनों आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों भाई गांव से फरार हो गए हैं।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्मपिता के तहरीर के मुताबिक गांव में रहने वाले युवक रूप सिंह ने फरवरी में नवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी को किसी बहाने से उसे घर बुलाया था। इस दौरान उसे नशीला स्प्रे सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। जब इसकी जानकारी उसके छोटे भाई गुलबदन को हुई तो उसने भी ब्लैकमेल करके रेप किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। 29 जून को रूप सिंह ने उसे गर्भपात की दवाएं खिला दी। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई तब जाकर पूरे मामले की जानकारी परिवार वालों को हुई। इसके बाद पिता की तहरीर पर साढ़ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने आरोपी रूप सिंह और गुलबदलन सिंह के खिलाफ गैंगरेप, पाक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर हुई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस कार्रवाई की बजाए बनाती रही समझौते का दबावकिशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि मामले की जानकारी होने पर 30 जून को उन्होंने साढ़ थाना प्रभारी को दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी कार्रवाई करने की बजाए बेटी पर ही लांछन लगाते हुए समझौते का दबाव बनाते रहे। मामला अफसरों तक पहुंचा तब जाकर सोमवार रात को मामले में एफआईआर दर्ज हो सकी।

किशोरी की हालत गंभीरपुलिस ने किशोरी को पहले कांशीराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया था, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे उर्सला के डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो समय ज्यादा हो जाने के बाद गर्भपात की गोलियां दी है। इससे अधिक रक्तश्राव होने से किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
The post किशोरी से सामूहिक दुस्कर्म, गर्भवती होने पर खिला दी गर्भपात की दवाएं, तबियत बिगड़ने पर परिजनों को हुई जानकारी appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button