मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है। यहां समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि गुरुवार को मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनकी कई जांच हुई। डॉक्टर ने दिनभर उन्हें अपनी निगरानी में रखा और इसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद शाम को डिस्चार्ज कर दिया। सपा संरक्षक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। 82 साल के मुलायम सिंह यादव ने 23 दिन पहले यानी 7 जून को कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।

हाल में कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं मुलायम

82 साल के मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इसी साल मई में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

वहीं, पिछले साल दिसंबर महीने में भी मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भी पहले अगस्त में भी उन्हें भर्ती कराया गया था। नवंबर-2019 में मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून-2019 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनको यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। डॉक्टरों की सलाह पर को ना होने के बाद इनका रूटीन चेकअप अक्सर कराया जाता है।

सीएम योगी ने हालचाल पूछामुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का आज यानी एक जुलाई को 48 वां जन्‍मदिन भी है। इस खास मौके पर सीएम योगी ने खुद अखिलेश यादव को फोन करके बधाई दी। बताया जाता है कि इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव की तबियत के बारे में भी जानकारी ली।
The post मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button