लव जिहाद : शादी से 3 दिन पहले हिंदू लड़की को भगा ले गया मुस्लिम लड़का, लड़की की मां बोली-कहीं वो…

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर बवाल मचा हुआ है। एटीएस लगातार नए खुलासे कर रही है। इसी बीच जौनपुर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू लड़की को एक मुस्लिम लड़का उसकी शादी के तीन दिन पहले भगाकर ले गया। लड़का लड़की के पड़ोसी गांव का ही रहने वाला है।

लड़की के परिजनों को आशंका है कि कहीं उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन न करा दिया जाए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़का-लड़की को ढूंढा जा रहा है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जौनपुर में लव जिहाद का दूसरा मामला

जौनपुर में यह लव जिहाद का दूसरा मामला है। वहीं, उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का कानून बनने के बाद अब तक करीब 86 मामले सामने आ चुके हैं। अलग-अलग जिले के थानों में इन मामलों की जांच चल रही है।

बक्शा थाना क्षेत्र के हसरौली गांव का मामला है। लड़की की शादी बीती 22 जून को होनी थी, बारात घर पर आती, उससे 3 दिन पहले ही मुस्लिम लड़का, लड़की को भगा ले गया। परिजन आशंका जता रहे हैं कि धर्म परिवर्तन कराकर लड़की की कहीं शादी न कर दी जाए। फिलहाल, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।

लड़के के पिता ने दी धमकीलड़की के घरवालों ने आरोप लगाया है कि हसरौली गांव के सलाउद्दीन पुत्र आश मोहम्मद उनकी बेटी को भगा ले गया है। सलाउद्दीन के पिता से जब बेटी के बारे में पूछा तो वह धमकी देने लगे कि हमारे बेटे का नाम मत लो। इससे उसका कोई लेना देना नहीं।जिले में दो साल के अंदर यह लव जिहाद का दूसरा मामला है। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। गांव वालों का कहना है कि प्रेम प्रसंग की काफी दिनों से चर्चा थी। चर्चा ये भी है कि हो सकता है दोनों ने शादी कर ली हो। 

लड़की की मां बोली, कहीं धर्म परिवर्तन न करा देंहमारे यहां दो दिन पहले लड़की की शादी होने वाली थी। पड़ोसी गांव का लड़का शादी से पहले लड़की को भगा ले गया। लड़का मुस्लिम है और हम हिंदू, हमें डर है कि हमारी लड़की का धर्म परिवर्तन न हो जाए। पुलिस से शिकायत कर दी है कि जल्द से जल्द हमारी बेटी को ढूंढ कर हमारे पास ला दें और लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

वहीं, एसपी देहात त्रिभुवन सिंह का कहना है कि लव जिहाद जैसे मामले की सूचना मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़का-लड़की की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है, जल्द ही इन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
The post लव जिहाद : शादी से 3 दिन पहले हिंदू लड़की को भगा ले गया मुस्लिम लड़का, लड़की की मां बोली-कहीं वो… appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button