आगरा: डॉक्टर का अपहरण करने वाला एक लाख का इनामी बदन सिंह साथी सहित मुठभेड़ में ढेर

आगरा में वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता के अपहरण मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी से जगनेर के कछपुरा क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदन सिंह और उसका एक साथी घायल हो गया। पुलिस दोनों को देर रात एसएन मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एसएसपी आगरा एवं एसपी वेस्ट व अन्य अधिकारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस टीम के 2 सदस्य भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

एसएसपी ने बताई मुठभेड़ की पूरी कहानीएसएसपी मुनिराज के अनुसार आईजी जोन द्वारा रात में 9 बजे से सभी बार्डर पर चेकिंग के आदेश दिए थे। उन्हें भी हर पॉइंट पर जाकर देखने को कहा गया था। बुधवार रात करीब 1 बजे जगनेर थाना प्रभारी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर दो लोग तेजी से आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वो तेज गति से बाइक भगाते हुए आगे निकल गए। थाना प्रभारी ने उनका पीछा किया और कंट्रोल रूम और अन्य थानों को जानकारी दी। वायरलेस होते ही चेकिंग कर रहे एसएसपी मुनिरा,एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता और एसओजी व स्वाट टीम भी बदमाशों की तरफ भागी। बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देख गाड़ी कछपुरा जंगल की तरफ मोड़ दी। आगे जाकर उनकी गाड़ी फिसल गयी और पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

दोनों बदमाशों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया थाजवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी और दूसरा आगे भाग गया। एसएचओ जगनेर घायल को अपनी गाड़ी में लेकर इलाज के लिए भागे और बाकी टीम दूसरे अपराधी के पीछे भागी। आगे जाकर जंगल मे छुपे अपराधी ने अचानक पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग की गई। जब दूसरी ओर से फायरिंग की आवाज बंद हो गई तो पुलिस ने आगे जाकर देखा। आगे दूसरा अपराधी भी गोली लगने से घायल हो गया था। दोनों अपराधियों को एसएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की हुई शिनाख्त

एसओजी टीम ने एक आरोपी की शिनाख्त धौलपुर निवासी शातिर बदमाश एक लाख के इनामी बदन सिंह और दूसरे की अक्षय के रूप में की है। इस एनकाउंटर के दौरान एसएसपी मुनिराज और एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपहरण और फिरौती का मास्टरमाइंड था बदन सिंहशातिर बदन सिंह का आगरा में काफी आतंक था। बदन सिंह डॉक्टर अपहरण कांड से पहले भी तीन अपहरण की वारदातों को अंजाम दे चुका था। डॉक्टर उमाकांत के अपहरण के बाद वो पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाला था। लेकिन पुलिस ने पहले ही डॉक्टर को मुक्त करा लिया था। बदन सिंह पर एडीजी राजीव कृष्ण द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।
The post आगरा: डॉक्टर का अपहरण करने वाला एक लाख का इनामी बदन सिंह साथी सहित मुठभेड़ में ढेर appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button