IPL 2026 Playoffs: कौन कहाँ खेलेगा, पूरा शेड्यूल आया सामने

shikha verma
2 Min Read

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल को लेकर आखिरकार पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। लीग स्टेज के बाद होने वाले मुकाबलों की तारीखों और वेन्यू को लेकर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

लीग स्टेज का आखिरी मैच 24 मई को खेला जाएगा, जिसमें पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। उसी दिन दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसके बाद टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और बाकी छह टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।

प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी, जिसमें पहला क्वालीफायर धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला और 29 मई को दूसरा क्वालीफायर न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में आयोजित किया जाएगा। इस बार बेंगलुरु को प्लेऑफ या फाइनल की मेजबानी नहीं मिली है, जिसे लेकर चर्चा भी तेज है।

सबसे बड़ा मुकाबला यानी आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जिसने पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल फाइनल्स की मेजबानी की है।

खबरों के अनुसार, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को प्लेऑफ या फाइनल किसी भी मैच की मेजबानी नहीं दी गई है। इसके पीछे कुछ प्रशासनिक या राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी और आखिरकार कौन सी टीम 31 मई को आईपीएल 2026 की चैंपियन बनेगी।

Share This Article
Leave a Comment