अभिषेक शर्मा ने किया तहलका, SRH की बैटिंग लाइनअप दिखी बेहद मजबूत

Bole India
2 Min Read

आईपीएल 2026 से पहले टीमों ने प्रैक्टिस मैचों के जरिए तैयारी शुरू कर दी है। 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला, जिसमें टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, ईशान किशन ने भी दूसरे अवसर पर दम दिखाया।


प्रैक्टिस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन

इस इंट्रा स्क्वॉड मैच में अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज एक ही टीम में थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की। ईशान किशन पहली पारी में 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत ही ताबड़तोड़ अंदाज में की और 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान स्पिनर हो या तेज गेंदबाज, किसी को भी सेट नहीं होने दिया और जमकर चौकों और छक्कों की बरसात की। अंत में उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 94 रन बनाए और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने उन्हें आउट किया। इस दौरान SRH ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।


SRH की बैटिंग लाइनअप मजबूत

सनराइजर्स हैदराबाद के पास इस आईपीएल सीजन के लिए धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। टीम के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इनके दम पर SRH किसी भी बॉलिंग अटैक के सामने 250 रन तक का स्कोर बना सकती है।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने हाल ही में टीम इंडिया के वर्ल्ड कप अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। अब देखना यह है कि आईपीएल 2026 में ये खिलाड़ी अपनी फॉर्म को जारी रख पाएंगे या नहीं।

Share This Article
Leave a Comment