कानपुर : मंत्री स्वतंत्रदेव ने SIR को लेकर कानपुर मे की मीटिंग,बोले- अखिलेश यादव दुष्प्रचार कर रहे, BJP वोटर के नाम जुड़वा रही.

Bole India
2 Min Read

उन्होंने कहा की सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। अखिलेश यादव सिर्फ दुष्प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता उन वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़वा रहे हैं, जिनका नाम किसी कारण सूची से कट गया था, जबकि फर्जी आधार या फर्जी वोट बनवाने वालों के नाम हटाए जा रहे हैं। BLO आत्महत्या मामले पर मंत्री बोले कि ऐसी घटनाओं से इनकार नहीं, लेकिन सैकड़ों BLO अपना 100% काम कर रहे हैं। टीम भावना से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता किसी भी धर्म का क्यों न हो, किसी का वोट कटवाने की कोशिश नहीं की जा रही है। वही स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- बीजेपी सत्ता में आने के बाद अपने मूल मंत्र पर काम करती है- ‘पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक मान, सम्मान, भरपेट भोजन और रहने को छत हो। यही सरकार का लक्ष्य है।उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद बीजेपी का मूल एजेंडा है। मंत्री ने कहा- राष्ट्रवाद के एजेंडे पर हम लोग चलते हैं। भारत माता की जय, वंदे मातरम हमारी संस्कृति है। जो महापुरुषों ने राष्ट्र के लिए और देश के लिए काम किया है। स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है। बाबा भीमराव अंबेडकर जैसे लोगों का कांग्रेस अपमान करती थी। आज उनके नाम का तीर्थ स्थल बनाने का काम हम लोगों ने किया। 3 साल में 549 रियासतों को बिना लाठी डंडों को एक करना ये बीजेपी ने किया है। देश का कोई भी बेटी बेटा चाहे वह पाकिस्तान में फंसे, चाहे अफगानिस्तान में उसे सुरक्षित वापस लाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है।

Share This Article
Leave a Comment