मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रीवन और करहिया गांव के बीच चरवाहों ने खेत में एक महिला का नग्न अवस्था में अधजला शव देखा तो तुरंत पुलिस को उसकी सूचना दी। अनुमान है कि महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है, जिसकी निर्मम हत्या की गई है और पहचान छुपाने के लिए चेहरा जला दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए ,अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
